फरेंदा – धानी मुख्य हाई वे पर छात्राओं से भरी बोलेरो पलटी, तीन छात्राओं की मौके पर दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मंगलवार 04 मार्च की सुबह एक ऐसी सड़क दुर्घटना हुई जो, पूरे महराजगंज को झकझोर दिया। हर ओर ग़म, दुःख सांत्वना और ईश्वरीय कामनाओं का पहरा छा गया।
जो जहां सुना, जैसे भी सुना हर कोई गम एवं दुःख में डूब गया। फरेंदा – धानी मुख्य हाई वे पर सड़क हादसा होते ही राहत बचाव कार्य में लोग जुट गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के, धानी – फरेंदा मुख्य हाईवे पर स्थित सिकंदरा जीतपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे, यूपी बोर्ड की परीक्षार्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र पर जा रही बोलेरो का पहिया फटने से बोलेरो कई बार लुढ़क कर पलट गई।
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 56 Z 5810 बताई जा रही है।
इस हृदय विदारक हादसे में बोलेरो में कुल 13 छात्राएं सवार थीं, जिनमें तीन छात्राओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बोलेरो चालक सहित बाकी अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। ये छात्राएं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की, विज्ञान विषय की परीक्षा देने, क्षेत्र के महेश राम अशोक कुमार कन्या इण्टर मीडिएट कॉलेज धानी परीक्षा केंद्र पर जा रही थीं।
सड़क दुर्घटना में बोलेरो पलटते ही चीख – पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए धानी स्थित सीएचसी भेजा गया। घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनोंको मिलते ही, परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो, लगभग 100 की स्पीड में दौड़ रही थी। बोलेरो का अचानक दो टायर एक साथ फट गया, जिससे इतनी बड़ी दुःखद हादसा हो गया। जो परिजनों के साथ पूरे जिले को झकझोर दिया। इस सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई है, जबकि बोलेरो चालक सहित बाकी सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।
इस सड़क हादसे की दुःखद खबर सामने आने पर तत्काल जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
…तथा मृतक एवं सभी घायल छात्राओं के परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घायल छात्राओं के समुचित इलाज हेतु अस्पताल प्रशासन को भी कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि – सभी घायल छात्राओं को बेहतर एवं प्रभावी तथा त्वरित इलाज की सुविधा उपलब्ध किया जाए है। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
आपको बता दें कि – पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग एवं करमहा गांव की कुल 13 छात्राएं यूपी बोर्ड हाईस्कूल की विज्ञान विषय की, परीक्षा देने बोलेरो UP 56 Z 5810 से महेश राम अशोक कुमार कन्या इण्टर मीडिएट कॉलेज धानी बाजार परीक्षा केंद्र पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जा रही थीं। की सिंदरा जीतपुर गांव के समीप, एक पेट्रोल पंप के पास, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बोलेरो का दोनों पहिया फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर, कई बार लुढ़कते – लुढ़कते पलट गई।
इस घटना में चांदनी पटेल, गायत्री गौड़ तथा प्रीति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक सहित बाकी अन्य छात्राएं घायल हो गई। सभी घायल छात्राओं को सीएचसी धानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों में 6 छात्राओं की हालत गंभीर देख उन्हें, पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धानी पुलिस चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि – घायलों का इलाज कराया जा रहा है। चालक की भी हालत गंभीर है। बोलेरो में चालक सहित 13 छात्राएं सवार थीं।
मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, महराजगंज के मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत शुक्ला ने घायल छात्राओं को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।
इस सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, महराजगंज जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने का कड़ा निर्देश दिया है।