Advertisement

संगीन अवस्था में लाश मिलने से नगर में फैली सनसनी

संगीन अवस्था में लाश मिलने से नगर में फैली सनसनी

पुलिस थाना के पास और पुलिया के नीचे अधेड़ युवक का शव मिलने से लोग भयभीत

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
से मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के सुसनेर तहसील सोयत कला नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी और नगर के पुलिस थाना के समीप मंगलवार सुबह पंचमुखी बालाजी मंदिर आश्रम के पास एक आदमी को मार कर फेंक दिया गया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। जैसे ही लोगों ने शव देखा, इलाके में हड़कंप मचा

रहस्य से घिरी मौत कहीं ये सोची-समझी साजिश तो नहीं

मृतक की पहचान लखन पिता लालसिंह, निवासी मदकोटा, जिला आगर-मालवा के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशवंत राय गायकवाड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

लेकिन बड़ा सवाल ये है

क्या लखन की हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंका गया

किसी खौफनाक सड़क हादसे का नतीजा

अगर ये हत्या है, तो कातिल कौन है और उसका मकसद क्या था मौत के पीछे छुपे कई राज—पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है

इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश—क्या घूम रहा है कोई खतरनाक अपराधी

इस घटना ने इलाके के लोगों में डर और गुस्सा भर दिया है। स्थानीय लोग इस मौत को साजिशन हत्या मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे अब देखना ये होगा कि पुलिस इस मिस्ट्री को कब तक सुलझा पाती है

क्या यह एक सोची-समझी हत्या थी

या फिर एक हादसा, जिसे लोगों की नजरों में हत्या की तरह देखा जा रहा है

सोयत थाना प्रभारी

*यशवंत राव गायकवाड ने मौके पर पहुंच कर मुआयन कर मामले की जांच शुरू कर दी
मृतक की पहचान लखन पिता लालसिंह, निवासी मदकोटा, जिला आगर-मालवा के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशवंत राय गायकवाड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!