जार’ का जिलास्तरीय पत्रकार सम्मलेन कार्यक्रम, IAS उपजिला कलेक्टर श्रद्धा गोमे रही मुख्य अतिथि
मध्य प्रदेश के पत्रकारों को भी में सम्मानित किया गया
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
मनोज कुमार माली

झालावाड़ भवानी मंडी वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या, जिस पथ में बिखरे शूल ना हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या यदि धाराएं प्रतिकूल ना हो…यह पंक्तियां ‘जार’ के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने पत्रकारों को सम्बोधन के दौरान कही। रविवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ‘जार’ का जिलास्तरीय कार्यक्रम नगर के जैन बोर्डिंग परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पण कर हुई। आईएएस श्रद्धा गोमे उपजिला कलेक्टर व मजिस्ट्रेट कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। नगर अध्यक्ष कपिल चौहान ने एसडीएम गोमे को गुलदस्ता व शाल देकर स्वागत सम्मान किया। वही अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि एनयुजेआई के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुप्ता ‘तेज’ एवं ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के जनरल सेकेटरी अनिल भारद्वाज रहे। अतिथियों में जिला संरक्षक राधेश्याम काला, जिलाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव सुशील मंचासीन थे। मुख्य अतिथि श्रद्धा गोमे ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि ‘मैने भी एक समय देश के कई बड़े संस्थानों के लिए लिखा है, लॉ किया है। वही देश के संविधान को लेकर एसडीएम मंच से बोली कि यह लोगो के हितों के लिए बनाया गया है, जिसको संतुलन रखने में मिडिया की महती भूमिका है।’ इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने पत्रकार हितों व सुरक्षा को लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त किये। समस्त अतिथियों का साफा बंधवाकर व मालार्पण करते हुवे स्वागत सत्कार किया। अतिथियों को स्मृति स्वरूप क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ धाम मां दुधाखेडी माताजी की तस्वीर भेंट की। दूसरे चरण में पत्रकारों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने संघटन द्वारा दिये गए दायित्वों का ईमादारी से निर्वहन करने की शपथ ली। जिसके बाद पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को मोमेंटो, शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर समान्नित किया गया। किसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सुसनेर नगर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज कुमार माली का भी स्वागत किया गया इस दौरान ब्रेकफास्ट व लंच की भी व्यवस्था रखी गई। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार जिला महासचिव रणजीत मेघवाल रहे। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, राजेश गुप्ता करावन, पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, नगर कोंग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, ग्रेन सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुदीप सालेचा, खाद व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर, व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी, पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह होरा, उपाध्यक्ष आनंद काला, जनसेवक कमल हटवाल, समाजसेविका सविता घुता सहित कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व पत्रकार मौजूद रहे।
















Leave a Reply