Advertisement

सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टर परमार के पहुंचते ही मरीजों की भीड़ उमड़ी

सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टर परमार के पहुंचते ही मरीजों की भीड़ उमड़ी

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
मनोज कुमार माली सोयत कला से

*सुसनेर नगर में शासकीय सिविल अस्पताल में लंबे समय बाद एक बार फिर से डॉक्टर डी.एस. परमार की सेवाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को जब डॉक्टर परमार अपने तय शेड्यूल के अनुसार अस्पताल पहुंचे, तो मरीजों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
सुसनेर का सरकारी अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों तथा उज्जैन के डाक्टरों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
डॉक्टरों की कमी को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और, पत्रकारो ,समाजसेवियों ने कई बार प्रशासन से मांग की थी। इन मांगों के बाद सीएमएचओ डॉक्टर राजेश गुप्ता ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी सप्ताह में एक दिन सुसनेर अस्पताल में लगाने का फैसला किया।

डॉक्टर डी.एस. परमार के सुसनेर पहुंचने पर मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। अस्पताल में ओपीडी पर्ची से लेकर परामर्श कक्ष तक लंबी लाइनें लगी रहीं।
सुसनेर के लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आखिर कब तक यह सुविधा सिर्फ सप्ताह में एक दिन के लिए सीमित रहेगी? क्या सरकार स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी? यह देखने वाली बात होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!