रिपोर्ट रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर में बैठा युवक गिरने से दबकर मौत
(जारी प्रयागराज) शुक्रवार को शाम 7 बजे कौंधियारा थाना के अंतर्गत जारी बाजार पावर हाउस के पास चाकघाट की ओर से आ रहा ट्रैक्टर किसी गांव में ईंट उतारकर तेज रफ्तार से वापस आ रहा था ।साथी ट्रैक्टर चालक प्रदीप पटेल ने ब्रेक मारा तो साथ में बैठा 20 वर्षीय चंदन पटेल पुत्र लाल बाबू पटेल निवासी कर्मा अपने ही ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर का इकलौता चिराग था मृतक चंदन पिता राजगीर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
ट्रैक्टर में बैठा युवक गिरने से दबकर मौत
















Leave a Reply