Advertisement

भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,

भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

 

बरेली रायसेन मध्य प्रदेश से संवाददाता तखत सिंह परिहार की रिपोर्ट सिलवाह

वही कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

इस दौरान कथा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया।

बरेली। ग्राम मेहरा गांव कलां में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथा वाचक पंडित मनोज कुमार शास्त्री ने श्रीमद भागवत कथा सुनने का लाभ बताते हुए कहा कि कई जन्मों के बाद हमारे पुण्य कर्म उदय होते हैं। तब जाकर मनुष्य तन मिलता है ऐसे में धन ऐश्वर्य के मद में अपने आराध्य को ना भूलें। जहां कहीं भी भागवत भक्ति यह कथा श्रवण का अवसर मिले उसे सुनें। कथा प्रसंग में कथावाचक मनोज कुमार शास्त्री ने कहा कि इंसान के तीन जन्म के पुण्य उदय होने के बाद में भगवान के मंदिर में जाने का मौका मिलता है, और पुण्य होने के बाद जन्तीक जाने का मौका मिलता है। करोड़ों जन्म के पुण्य उदय होने के बाद में सत्संग में

आने का मौका मिलता है। इसलिए इंसान को चाहिए कि सौ काम छोड़ कर के स्नान करें। हजार काम छोड़कर भोजन करें, लाख काम छोड़कर धर्म करें और करोड़ काम छोड़कर भगवान की कथा सुने। मेहरा गांव कलां में भागवत कथा में मनोज कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने विदुर के केले के छिलके खाएं और केले के छिलकों को खाकर भगवान ने यह बताया की मनुष्य मुझे प्रेम की जरूरत है, पदार्थ की नहीं, इसलिए मनुष्य केवल भगवान से प्रेम करें भगवान से स्वार्थ ना करें, हम धर्म की रक्षा

करेंगे धर्म हमारी रक्षा करेगा, सु-खदेव जी ने राजा परीक्षित को बताया कि हे राजन कलयुग में मनुष्य की आयु 100 वर्ष की होती है, और 100 वर्ष में भी हम 50 वर्ष सोने, खाने में निकाल देते हैं, यह शरीर भजन करने को मिला है इसलिए हमें केवल भगवान का भजन करना चाहिए, हमें 24 घंटे मिले हैं 24 घंटे में हम 2 घंटे भगवान के लिए देते हैं तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा,

सत्संग दोनों का है जिसमें बैठकर इंसान भगवान के श्री चरणों में पहुंच जाता है और जो लोग अभिमान में दूसरों की बुराई में छल कपट में डूबे रहते हैं। उन्हें बार-बार जन्म ना बार-बार मरना पड़ता है। कभी पशु की योनि में कभी पक्षियों की योनियों में गिरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 84 लाख बार जन्म लेना पड़ता है, 84 लाख बार मरना पड़ता है। इसके बाद में जब हमारी तपस्या पूर्ण होती है। तो जब इतने त्याग के बाद ऐसा सुंदर मानव तन मिलता है, ऐसे मानव तन को पाकर अपने आराध्य देव को नहीं भूलें। हमेशा अपने सनातन धर्म का साथ दें जो सनातनी लोग हैं। उनका साथ दें वही हमारा मानवता का परम धर्म है।
भगवान राधाकृष्ण जी एवं माँ नर्मदा जी के आर्शीवाद से हमारे यहाँ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनाँक 16.02.2025 से 22.02.2025 तक होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे कथा व्यास पं मनोज कुमार शास्त्री जी के मुखारविन्द से कथा श्रवण कर जीवन को धन्य बनावे। सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि सपरिवार इष्टमित्रों सहित पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेवें ।
कथा प्रारम्भ : दिनाँक 16 फरवरी, रविवार पूर्णाहूति प्रसादी भण्डारा दिनांक 22 फरवरी शनिवार को कथा समय : दोष. 01:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक, कथा स्थल : निज निवास मेहरागाँव कलां तह. बरेली, जिला-रायसेन (म.प्र.)
शोभायात्रा 16 फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे श्रीराम दरबार से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुँची,
विनीत
बलवान साहू, जितेन्द्र साहू, गोलू साहू, प्रांजल साहू, एवं समस्त साहू परिवार मेहरा गांव कलां,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!