Advertisement

सुसनेर के जैन समाजजनों ने राजगढ़ पहुँचकर मनाया जिनलाय का 14 वाँ वार्षिकोत्सव 

सुसनेर के जैन समाजजनों ने राजगढ़ पहुँचकर मनाया जिनलाय का 14 वाँ वार्षिकोत्सव 

मुनिसुव्रतनाथ विधान का पूजन कर नगर में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
सोयत कला से मनोज कुमार माली

सुसनेर नगर के जैन समाज लोगों ने राजगढ़ में दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों द्वारा शनिवार को अतिशय क्षेत्र श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय के 14 वे स्थापना एवं गजरथ महोसत्व का वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें सुसनेर जैन समाज के श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस अवसर पर पंडित कैलाश जैन सुसनेर के निर्देशन में सुबह जिनलाय में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन के साथ श्री मुनिसुव्रतनाथ मण्डल विधान का आयोजन किया गया। दोपहर में बैंड बाजो के साथ धूमधाम से नगर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर में जगह-जगह रथ में विराजित श्रीजी की प्रतिमा का नगरवासियों द्वारा पूजन आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मन्दिर परिसर पहुँची। जहाँ लाभार्थी अशोक जैन मामा, दीपक जैन पत्रकार व अनेकांत जैन सुसनेर एवं वीरेंद्र जैन गुना के द्वारा श्रीजी की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। समापन पर वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महावीर जैन शास्री ने किया तथा आभार समजा के महामंत्री सुधीर जैन ने माना। इस अवसर पर भोपाल, इंदौर, मोड़ी, सुसनेर, गुना सहित अन्य शहरों के समाजजन शामिल हुए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!