मैनपुरी,कुरावली पुलिस ने युवक को तमंचा सहित किया गिरफ्तार*
*कुरावली* पुलिस ने एक अभियुक्त मय अवैध देशी समंचा सहित किया गिरफ्तार, कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष किया पेश। अभियुक्त पर पहले भी आपराधिक मामले पर पुलिस कर चुकी है कार्यवाही।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र नगला कोठी से आगे मुर्गा फार्म के सामने रोड से बीते दिन 6 फरवरी लगभग शाम को एक अभियुक्त दीपक पुत्र समभूदयाल निवासी ग्राम शरीफपुर कुरावली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस टीम का गठन कर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह और साहब सिंह मय हमराह मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को सर्च किया गया तो एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामत हुआ। जांच में पता चला कि युवक पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। कुरावली थाना पुलिस ने युवक दीपक पर सम्बन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Leave a Reply