Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष व कार्यालय कर्मियों का हुआ समझौता, एक दिन भी नहीं टिक सका विरोध

जिला पंचायत अध्यक्ष व कार्यालय कर्मियों का हुआ समझौता, एक दिन भी नहीं टिक सका विरोध

रिपोर्ट ललित नामदेव

जिला ललितपुर  बानपुर


ललितपुर । विगत दिवस जिला पंचायत में तैनात प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ सभी कर्मचारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर गाली-गलौज, अभद्रता और कुछ कर्मियों से मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुये अपराह्न में ही कार्यालय का ताला जड़ दिया था। अपर मुख्य अधिकारी को संबोधित एक पत्र में जिला पंचायत के सभी कर्मचारियों ने प्रकरण को लेकर भय का माहौल व्याप्त होने और सामूहिक अवकाश दिये जाने की मांग उठायी थी। इस प्रकरण में दूसरे दिन जिला पंचायत में तैनात कर्मचारियों ने यू-टर्न लेते हुये अब जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर समझौता कर लिया है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों तरफ से मतभेद खत्म कराने के लिए अपर मुख्य अधिकारी इंजी.सुनील कुमार द्वारा भरशक प्रयास किया गया, लेकिन मतभेद दूर होने के बावजूद भी मनभेद बरकरार बने हुये हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सभी कर्मियों व जिला पंचायत अध्यक्ष के मध्य सुलह-समझौता होने की तस्वीर भी वायरल हुयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!