Advertisement

ओ नीली झील सी आंखे, सब सागर में डूब गए

ओ नीली झील सी आंखे, सब सागर में डूब गए

मोनालिसा का क्या वास्तविक मतलब है, कोई जानना नहीं चाहता है, आज मध्यप्रदेश के इंदौर के खरगोन जिले की महेश्वर से एक सत्रह वर्ष की युवती जो रुद्राक्ष, स्फटिक, मूंगा, पुखराज, मोती आदि की मालाएं कुंभ मेला क्षेत्र में बेचने आई “मोनालिसा” सबकी जुबां पर चर्चित हो गई।

मोनालिसा जो कुछ भी है वो सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक है, वास्तविक है।कोई बाजारू बनावट नहीं है मोनालिसा।

आज लोग रिल बना कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर, मशहूर होने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन एक मोनालिसा अपनी वास्तविक बनावट (जो प्राकृतिक है) के बल पर इतना मशहूर हुई कि – शायद अब उसकी भविष्य संवर जाए।
आज मोनालिसा महाकुंभ मेला क्षेत्र से बाहर हो चुकी हैं।और अब अपने घर में ही व्यस्त हैं।

मोनालिसा की अजीब सादगी, बातचीत में अपनापन, प्राकृतिक मुस्कान और नीली झील सी सागर जैसी इतराती आंखे, जहां हर किसी को दीवाना बना गई।

वहीं अब उनकी अदाएं बॉलीवुड को अपनी तरफ आकर्षित कर रहीं हैं।

तभी तो “द डायरी ऑफ मणिपुर” के डायरेक्टर “श्री सनोज मिश्रा जी” खुद उनको महाकुंभ मेला क्षेत्र में ढूंढते हुए,
खरगोन (इंदौर/मध्यप्रदेश) के महेश्वर गांव मोनालिसा से मिलने पहुंच गए।

जहां तमाम बातचीत मोनालिसा और उनके परिवार से मिलने के बाद, बॉलीवुड फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में काम करने को राजी हुए।

इस फिल्म में मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी।

वैसे तो आज मोनालिसा को लेकर तमाम शायर/कवि और लेखक अपनी – अपनी शब्दों की अभिव्यक्ति जाहिर किया है।

किसी ने लिखा है कि –

इश्क़ में मेरे तू जो दिवानी हुई।
फिर शुरू तेरी मेरी कहानी हुई।
मयकशी तेरे नैनों ने की इस कदर।
दिन मचलने लगे शब सुहानी हुई।
✍️ Kavi DK Jain Mittal

तो वहीं किसी और ने भी लिखा –

गमो से आईना- ए- दिल बोझल हो तेरा,
हुजुमे यास से बेताब होकर रह जाए।।
बफूरे दर्द से सीमाब होके रह जाए,
तेरा शबाब फकत ख्वाब होके रह जाए।।

गुरुरे हुस्न सरापा नियाज हो तेरा, तवील रातों में तू भी करार को तरसे।।

तिरी निगाह किसी गम गुसार को तरसे,
खिजां रसीदा तमन्ना बहार को तरसे।।

वह दिल कि तेरे लिए बेकरार अब भी है,
वह आंख जिसको तिरा इंतजार अब भी है।।

मोनालिसा की खुसूरती उनकी नीली झील सी सागर जैसी इतराती आंखों और अजीब सी सादगी लिए मुस्कुराहटों को लेकर लोगों ने न जाने क्या कुछ कितना लिखा।…और उनकी ख्यालात – ए – खिदमत में जो कुछ भी लिखा शायद उनकी खुबसूरती के आगे सब कुछ कम होगा।

………………………………….

मोनालिसा नाम का मतलब है, ‘खुश रहने वाला’

यह इतालवी नाम ‘ला जियोकोंडा’ का अंग्रेज़ी संस्करण है। मोनालिसा नाम का इस्तेमाल अक्सर रहस्यमय या रहस्यमय मुस्कान वाली किसी महिला के लिए भी किया जाता है।

मोनालिसा नाम के बारे में कुछ और बातें:-

मोनालिसा नाम बहुत सुंदर और आकर्षक माना जाता है।
मोनालिसा नाम का अर्थ महान भी होता है।

मोनालिसा नाम की प्रसिद्ध स्वामिनी हैं :-

मोनालिसा चिंदा (नाइजीरियाई अभिनेत्री) और मोनालिसा बसाराब (रोमानियाई अभिनेत्री).

मोनालिसा नाम से जुड़ी कुछ और बातें:-

मोनालिसा नाम का अर्थ जानना ज़रूरी है।
वेदों में भी कहा गया है कि शिशु को मोनालिसा नाम देने से पहले माता-पिता को इसकी पूरी जानकारी लेनी चाहिए।
मोनालिसा नाम रखने से पहले इसका अर्थ जानना ज़रूरी होता है।
………………………………….

सत्यार्थ वेब न्यूज

(ए लेखक के अपने विचार हैं)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!