Advertisement

गोण्डा के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ

संवाददाता अय्यूब आलम

देवीपाटन मण्डल गोण्डा 25 जनवरी 2025

गोंडा में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने आयुक्त सभागार में उपस्थित होकर समस्त कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई वहीं जिलाधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

आयुक्त सभागार ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। अपर आयुक्त ने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी कर्मचारियों ने वचन दिया कि वे बिना किसी प्रलोभन, भय या दबाव के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई और उनसे कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने कार्यक्षेत्र में मतदाता जागरूकता फैलाने का आह्वाहन किया

मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालय में कार्याल्याधक्ष द्वारा कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे हर योग्य व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदान के महत्व को दर्शाया। जागरूकता रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें मतदान के अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!