केशव गुप्ता की रिपोर्ट बदायूं
थाना उसहैत पुलिस द्वारा लूट करने के इरादे से आये 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किये जाने के संबंध में

दिनाँक 22.01.2025 की रात्रि में थाना उसहैत पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण 1.कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ नि0 खेडा नवादा थाना सिविल लाइंस, बदायूँ 2. अरूण पुत्र सत्यपाल नि0 खेडा बुजुर्ग थाना सिविल लाइंस, बदायूँ 3. साहिब पुत्र दिलशाद नि0 जालन्धिरी सराय थाना कोतवाली, बदायूँ को तीन अदद तंमचा 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 एंड्रॉयड मोबाइल तथा एक मोटर साईकिल बजाज पल्सर रंग लाल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद करते हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ उपरोक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है तथा जिसके संबंध में थाना उसहैत पर मु0अ0सं0- 15/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
अभियुक्त कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ नि0 खेडा नवादा थाना सिविल लाईन जिला बदायूँ।
1. मु0अ0सं0- 15/25 धारा 109 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उसहैत, बदायूँ।
2. मु0अ0सं0- 356/24 धारा 309(4)/317 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिल्सी, बदायूँ।
3. मु0अ0सं0- 234/24 धारा 303(2)/317(2)/61(2) BNS थाना मूसाझाग, बदायूँ।
4. मु0अ0सं0- 542/23 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाईन, बदायूँ।
अभियुक्त अरूण पुत्र सत्यपाल नि0 खेडा बुजुर्ग थाना सिविल लाईन जिला बदायूँ।
1. मु0अ0सं0- 15/25 धारा 109 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उसहैत, बदायूँ।
अभियुक्त साहिद पुत्र दिलशाद नि0 जालन्धिरी सराय थाना कोतवाली जिला बदायूँ।
1. मु0अ0सं0- 15/25 धारा 109 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उसहैत, बदायूँ।
2. मु0अ0सं0- 356/24 धारा 309(4)/317 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिल्सी, बदायूँ।
3. मु0अ0सं0- 234/24 धारा 303(2)/317(2)/61(2) BNS थाना मूसाझाग, बदायूँ।
4. मु0अ0सं0- 323/21 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली,बदायूँ ।
5. मु0अ0सं0- 325/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, बदायूँ।
















Leave a Reply