केशव गुप्ता की रिपोर्ट बदायूं
स्काउट गाइड ने की साईकिलों से प्राचीन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल कछला के मां भागीरथी तट की हाईक

उझानी बदांयू 21 जनवरी। कैप्टन गजराज सिंह इंटर कालेज बुटला बोर्ड में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड ने खोज के चिन्हों के माध्यम से ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और स्थलों की साईकिलों से हाईक की। इसके बाद सुप्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ नगरी कछला के मां भागीरथी तट पर पहुंची। गंगा किनारे बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने, डूबते हुए को बचानें, आग में फंसे लोगों को निकालने के साथ जंगलों में तंबू निर्माण करने आदि की ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य अतिथि अमरदीप सिंह शाक्य ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि बच्चे दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ते हैं। घबराते नहीं हैं, हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट खोजी और गाइड पथ प्रदर्शक होती है। जंगलों, पहाड़ों, कंदराओं में भी सुव्यवस्थित तंबुओं का निर्माण करते हैं। अपनी आत्मरक्षा और टोली की सुरक्षा करने के साथ भोजन भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा इंग्लैंड के लंदन नगर स्थित ब्राउन्सी द्वीप पर 1907 में लगे शिविर से स्काउटिंग का श्री गणेश हुआ। जो बच्चों का अनुशासित वृर्दीधारी संगठन है।
प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शिविर में स्काउट गाइड को गांठें-बंधन बनानें, डूबते हुए को बचानें, आग में फंसे लोगों को निकालनें, मरीज को ले जानें, स्ट्रेचर बनाने के साथ कम से कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने और तंबू निर्माण की ट्रेनिंग दी। शिक्षिका आकांक्षा रानी, निशा, शीतल चौहान और अनम निशा ने टोलियों का निर्माण कराया और टोली नायकों को जिम्मेदारियां सौंपी।
इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, तेजवीर सिंह, अरविंद उगकुमार, रश्मि, मनोज कुमार, देव कुमार, नीशु गुप्ता, संदीप यादव, सीमा गुप्ता, स्वाति चौहान, कामिनी, रजनीश कुमार, सुशांत कुमार, भरतदीप सिंह आदि मौजूद रहे













Leave a Reply