Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कुवरगाँव का वार्षिक निरीक्षण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

केशव गुप्ता की रिपोर्ट बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कुवरगाँव का वार्षिक निरीक्षण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

आज दिनांक 20-01-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी/नगर श्री शक्ति सिंह के साथ थाना कुवरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय को गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान थाना परिसर में नवनिर्मित मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया तथा अतिशीघ्र निर्माणकार्य पूरा करने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात थाना परिसर में थाना कार्यालय,जी0डी0 कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क,साइबर हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस कक्ष,फैमिली क्वार्टर,मैस आदि का मुआयना किया गया

एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री रामेन्द्र सिंह,दिवसाधिकारी उ0नि0 श्री रामेश्वर सिंह,कम्प्यूटर आपरेटर विकास कुमार,कार्यलेख पर हे0का0 818 राजेन्द्र सिंह,महिला हेल्प डेस्क पर म0आ0 2102 मंजू सिंह,संतरी पहरा पर का 806 आयुष मौजूद मिले । महोदय द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर,महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर,आईजीआरएस रजिस्टर,आर्डर बुक,जनशिकायती रजिस्टर,मालमुकदमाती रजिस्टर तथा मिशन शक्ति रजिस्टर को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर अच्छा काम करने वाली महिला आरक्षी रोजी,मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला मुख्य आरक्षी मीना देवी को अच्छा काम करने तथा महिला हेल्प डेस्क पर तैनात म0 का0 मंजू को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित को निम्न आदेश-निर्देश दिये गये।
• मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओ को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।
• महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का स्पष्ट उल्लेख करने एवं लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


• थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
• अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण-दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। भूमि-विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये।
* पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग / फुट पैट्रोलिंग की जाये।
• थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!