रानीगंज/प्रतापगढ
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)
बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष और अजय बने महामंत्री

रानीगंज। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 18/01/2025 दिन शनिवार को कराया गया। एसडीएम दीपक कुमार की निगरानी में चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू कराया । मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। तत्पश्चात मतगणना की प्रक्रिया आयुक्त शैलेश कुमार की निगरानी में शुरू कराया गया। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार को 154 मत और चंद्रभान सिंह को 148 मत मिले। महामंत्री पद के लिए अजय त्रिपाठी को 211 और विजय प्रताप को 127 मत मिले। साथ ही अन्य पदों पर उपाध्यक्ष सामान्य विपिन चंद्र मिश्रा,उपाध्यक्ष अनारक्षित मनीष यादव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक तिवारी,प्रशासक मंत्री भास्कर,संगठन मंत्री अरविन्द तिवारी,कोषाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। आयुक्त शैलेश कुमार ने बताया कि संगठन के सभी पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। मौके पर सैकड़ों। अधिवक्ता मौजूद रहे।


















Leave a Reply