रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा
जिला: मैनपुरी
उ. प्र. सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात,निजी नलकूप के किसानों के बिजली बिल माफ
मैनपुरी –07 मार्च, 2024 प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी कृषकों को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने किसानों से किए गए वादे को पूरा करने का कार्य किया, अब निजी नलकूप उपभोक्ताओं को 01 अप्रैल 23 से बिल का पैसा नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार ने किसानों के हितार्थ तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं,
किसानों को खाद-बीज कृषि उपकरणों पर मिलने वाली अनुदान राशि को सीधे लाभार्थी किसान के खातों में भेजने की व्यवस्था की गई ताकि किसी के द्वारा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसानों का शोषण न किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति दयनीय थी, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विद्युत आपूर्ति न मिलने के कारण आमजन को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था लेकिन आज प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है, जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रमें 18 घंटे विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री कि आज प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, उत्तर प्रदेश विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि योजना की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विद्युत उप केंद्र पर बैनर लगाया जाए साथ ही निजी नलकूप उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें 01 अप्रैल 2023 से पूर्व की बकाया राशि को जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए।
अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप ने उपस्थित किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिन निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर 01 अप्रैल 2023 से पूर्व का विद्युत का बिल बकाया है, यह बकाया धनराशि तत्काल जमा कर दें, बकाया राशि जमा न करने पर निरंतर व्याज व्याज में वृद्धि होगी। कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जनपद में विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर विद्युत केबल, तार बदलने का कार्य प्रगति पर है, विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के अलावा जिलाधिकारी अविनाश कृ ष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अधिशासी अभियंता विद्युत कुवर शर्मा, दीपक मिश्रा सहित शेर सिंह भदौरिया उत्तम गुप्ता, कृषक बंधु आदि उपस्थित रहे।















Leave a Reply