सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-(सवांददाता ब्युरो चीफ)
वर्तमान में बेटियों के प्रति समाज में जागृति आई हैं। अब बेटियों को भी बेटों के समान समझा जाने लगा हैं। जो देश व समाज के लिए अभिनव पहल हैं। ऐसा ही बेटा-बेटी समानता का सन्देश क्षेत्र के गांव सुरजनसर के सोनी परिवार ने दिया। जिसमें पूर्व महिला सरपंच श्री मति शांति देवी सोनी धर्म पत्नी भैराराम सोनी ने अपनी लाडली पौत्री निशा सोनी को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ बंदोरी निकाली।जानकारी के मुताबिक धीरदेसर पुरोहितान निवासी पूर्व सरपंच परिवार ने आड़सर पुरोहितान भवन से बेटी को घोड़ी पर बिठाकर गाजे -बाजे से बंदोरी निकाली। पूर्व सरपंच के दोहिते मोहित सोनी लावट ने बताया कि बंदोरी निकालने का एक मात्र उद्देश्य समाज में बेटा-बेटी के भेदभाव को मिटाकर समानता का सन्देश देना हैं। निशा की शादी 18 जनवरी को है। आस पास के गाँवो में भी बेटियों के लिए अच्छा संदेश जाएगा। बिंदोरी में निशा की सहेलियों,भाई बहनों,परिवारजनों सहित रिश्तेदारों ने नाचकर खुशियां मनाई। निशा के फूँफा राकेश सोनी (राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पूर्व उपवैद्य)व रामअवतार सोनी,(अधीक्षक,नागौर डाकघर) ने बताया कि बेटा-बेटी समान हैं। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान को सराहनीय बताया इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागृति आती हैं,और बेटा-बेटी समानता के वातावरण का निर्माण होता हैं। साथ ही हर गांव परिवार में बेटियों को सशक्त बनाने के लिये प्रेरित किया।




















Leave a Reply