Advertisement

तीन जुआरियों को मौके से पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – जाज़िब उमर
जनपद – मैनपुरी
जिला – मैनपुरी

तीन जुआरियों को मौके से पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुरावली क्षेत्र में हो रहे जुए पर पुलिस ने मारा छापा, तीन युवकों को ताश की गड्डी और रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार। इस छापे मारी से क्षेत्र के सटोरियों और जुआरियों में दहशत।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में चल रहे दुआ की सूचना मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को मिली। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मौके पर उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र मय हमराह दीपू सिंह, कृष्ण कुमार और सिद्धार्थ तेवतिया को भेजा। चिंहित स्थल पर बेखौफ जुआरी जुआ खेलने में मगन थे, जिन्हे पुलिसकर्मियों द्वारा धरदबोचा गया। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम अखिलेश पुत्र रामवीर सिंह, कन्हैया पुत्र ग्रीश चन्द्र और अमित पुत्र हवलदार निवासीगण कौआटोला थाना कुरावली का बताया। जिनके पास से ताश की गड्डी और रूपये बरामद किए गए। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने तीनो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!