रिपोर्ट – जाज़िब उमर
जिला – मैनपुरी
स्थल – कुरावली
कुरावली थाने का अध्दवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक

कुरावली थाने का अध्दवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे आला अधिकारी, पूरे थाने का किया निरीक्षक। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था और कार्य देख थाना पुलिस को सराहते हुए की तारीफ।
मैनपुरी के कुरावली थाने में 16 जनवरी 2025 दिन बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने अध्दवार्षिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने थाने का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। जिसमे थाने का माल खाना, थाना प्रांगण, पार्किंग स्थल और केंटीन की स्थिति देख अधिकारी संतुष्ट दिखे। वही थाने की कार्यशैली और पुलिस कर्मियों के कार्य को देख अधिकारी ने सराहना भी की। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग करते हुए दिशानिर्देश देते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था ठीक बनी रहे इसके लिए पुलिस को सतर्क रहना पड़ता है। न्याय और निष्पक्ष व्यवस्था के लिए हर वक्त हमे तैयार रहना पड़ता है। जिसके बाद कुरावली थाने की व्यवस्था से संतुष्टि व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक संजय सिंह, रहीस पाल यादव, व सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।













Leave a Reply