संवाददाता -अंशु श्रीवास्तव
परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा घर के कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी व ज्वेलरी की चोरी करने से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना – परसरामपुर
जनपद-बस्ती
राज्य- उत्तर प्रदेश

आपको बता की थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा घर के कमरे में अलमारी ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी व ज्वेलरी की चोरी के संबंध में दिनांक-14.01.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0-09/2025 धारा-306 BNS से संबंधित अभियुक्त सरवन कुमार मौर्या पुत्र राम प्रताप मौर्या को दिनांक-15.01.2025 को समय करीब 22:30 बजे उसके निवास स्थान ग्राम सरावल लौकाही मल्लापुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर चोरी गए नगदी व ज्वेलरी (नगद सहित कुल अनुमानित कीमत रुपये 20,00,000/-) को बरामद कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-09/2025 में धारा-317 BNS की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामदगी का विवरण
1-नगद रुपये 1,02,000/-, 2-एक जोड़ी चांदी/सफेद धातु के पावजेब, 3-एक कान का झाला पीली धातु एक पीस तीन लरी का, 4-एक अदद चैन पीली धातु का, 5-कान की एक जोड़ी सहारा पीली धातु की, 6-एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु, 7-एक अदद कील पीली धातु की, 8-एक पीस टुटा हुआ झाला पीली धातु, 9-एक अदद ओम का लाकेट पीली धातु, 10-एक पीस कान की लरी पीली धातु, 11-एक अदद सिक्का 100 ग्राम सफेद धातु |
घटनास्थल ग्राम श्रृंगीनारी से बरामदगी का विवरण-
1-दो अदद जेन्स अंगुठी पीली धातु, 2-एक जोड़ी दो तल्ला कान की झुमकी पीली धातु, 3-एक पीस तीन तल्ला कान की झुमकी पीली धातु, 4-एक जोड़ी कान की झाला पीली धातु, 5-दो अदद लेडिज अंगुठी पीली धातु, 6-दो अदद लाल मोती सहित मंगलसूत्र माला, 7-चार अदद नाक की कील पीली धातु, 8-एक पीस नाक की नथ पीली धातु, 9-तीन पीस चांदी का 100 ग्राम का सिक्का सफेद धातु, 10-दो पीस सिक्का 50 ग्राम सफेद धातु, 11-तीन पीस 20 ग्राम सिक्का सफेद धातु, 12-चार पीस 10 ग्राम का सिक्का सफेद धातु, 13-तीन पीस 05 ग्राम का सिक्का सफेद धातु, 14-एक पीस 03 ग्राम का सिक्का सफेद धातु, 15-एक पीस 04 ग्राम का सिक्का सफेद धातु, 16-चांदी/ सफेद धातु का छोटा-बड़ा सात जोड़ी पायल, 17-तीन जोड़ी बिछुआ,18- तीन अदद अंगुठी सफेद धातु |
घटना का संछिप्त विवरण-
दिनांक-14.01.2025 को रामजनक वर्मा पुत्र गंगाराम वर्मा निवासी ग्राम श्रृंगीनारी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती द्वारा तहरीर प्राप्त हुआ कि मेरा गिट्टी, मोरंग व सरिया की दुकान है, जिसके ऊपर वह सपरिवर निवास करता है, जहां घर के एक कमरे में रखी अलमारी का ताला खोल कर उसमें रखे नकदी व ज्वेलरी चोरी हो गया है । हम लोगों को शक है कि हमारे मैरेज हाल में रह रहा लड़का (नौकर) सरवन कुमार मौर्या पुत्र राम प्रताप मौर्या ने चोरी कर सामान को गायब किया होगा क्योंकि वही घर के अंदर आता-जाता व खाता-पीता था जिसके अतिरिक्त अन्य कोई भी घर के अंदर नहीं आता-जाता है, जिसके संबंध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0-09/2025 धारा-306 BNS पंजीकृत कर जांच एवं अन्य आवश्यक वैधानिक/ विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में संबंधित अभियुक्त सरवन कुमार मौर्या पुत्र राम प्रताप मौर्या को दिनांक-15.01.2025 को उसके निवास स्थान ग्राम सरावल लौकाही मल्लापुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर चोरी गए नगदी व ज्वेलरी को बरामद कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-09/2025 में धारा-317 BNS की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर दिनेश चन्द्र चौधरी, निरीक्षक ऋतुन्जय यादव वरिष्ठ उप निरिक्षक श्री मुनिन्द्र त्रिपाठी
कास्टेबल अजीत यादव, आनन्द यादव, पंकज कुशवाहा, शिल्लू जायसवाल, शुभम चौधरी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |














Leave a Reply