संवाददाता:- दीपेश सिंह चौहान तिलोई अमेठी
जगदीशपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अदद पिस्टल (.23 बोर) बरामद

जगदीशपुर अमेठी
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.01.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर श्री धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 299/24 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 61(2) बीएनएस थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में संबंधित अभियुक्त लखन पण्डित उर्फ केशव पुत्र शौकीन पाण्डेय निवासी किठौली जलालपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड में लिया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि “मैने अपने साथियो सूरज मिश्रा, युवराज सिंह, गगन मिश्रा, सर्वेश सिंह, रवि पासी और मो0 कैफ के साथ मिलकर दिनांक 22.12.24 को अनीत सिंह पुत्र तेज बहादुर निवासी ग्राम महमदपुर पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई थी” ।
अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम सलावतगढ़ के पास झाड़ियो से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल (.23 बोर) बरामद की गई । बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रह
















Leave a Reply