Advertisement

अभाविप की नगर इकाई की भाषण प्रतियोगिता हुई सम्पन्न। शिक्षा को ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ ब्युरो चीफ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बीकानेर की नगर इकाई श्री डूंगरगढ़ के मोमासर में युवा सप्ताह के तहत विवेकानंद जी के सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई। जिला संयोजक पुनीत शर्मा स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं को ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। खेलो भारत की प्रांत सह संयोजक कृष्णा प्रजापत ने बताया की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता सुथार,द्वितीय स्थान जयश्री सुथार तृतीय स्थान पलक भाटी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज संचेती रहे। जिन्होंने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी भाग संयोजक प्रवीण गुसाईं नगर सह मंत्री रामकरण नायक इकाई सचिव दानाराम,रणजीत,पुष्पेंद्र,सुशील,माया,कृष्णा,नैना धन्नी अंजू,जितेंद्र,श्रवण,सीताराम,सुमन,सरोज,प्रियंका आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!