Advertisement

जीवन में अनुशासन का महत्व जानिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़(मनोज मीडिया प्रभारी)

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने मकर संक्रांति पर्व पर आज की युवा पीढ़ी के उत्थान के लिए चर्चा करते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा। अनुशासन का पालन करना सदैव कड़वा होता है,लेकिन इससे प्राप्त होने वाला फल सदैव मीठा होता है। अनुशासन दो शब्दों से मिलकर बना है अनु और शासना अनु का अर्थ है पालन,और शासन का अर्थ है नियम। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जो कि समाज में रहता है,समाज में रहने के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है। अनुशासन सफलता की सीढ़ी है। अनुशासन मानवीय संसाधनों का एक मूल तत्व है जो व्यक्ति को संगठित नियमित और सफल बनाता हैं,समय का पाबंद,बड़ों का सम्मान नियमित दिनचर्या व बुरी आदतों से दूर रहना यह सब अनुशासन कहलाता है। अनुशासन बेहतर चरित्र निर्माण करता हैं। अनुशासित व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है। व्यक्ति समाज,और राष्ट्र की उन्नति का आधार अनुशासन ही है। अनुशासित व्यक्ति ही अपने व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन को व्यवस्थित नियम से चलाता है, वह अपने प्रत्येक कार्य को नियमों के अनुकूल करता है। वह हर जगह हर समय अनुशासन का पालन करता है। सबको पीछे छोडकर आगे बढता जाय। जो मानव हर काम में अनुशासन अपनाय अनुशासन के बिना जीवन निष्क्रिय और बेकार हो जाता है। इसलिए अनुशासन को अपनाना बहुत जरूरी है। अनुशासन चीजों की आसान बनाता है। अनुशासन हमे जीवन में आगे बढने का सही तरीका, जीवन मे नई चीजें सीखने कम समय में बेहतर कार्य करना, कम समय अधिक अनुभव करना आदि सब अनुशासन से सम्भव है। अनुशासन हीनता के कारण जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है। व्यक्ति प्रगति नहीं कर सकता है। जो लोग अनुशासित नही है उन्हे जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अज्ञानी इस बात से रहता है अनजान। अनुशासन से ही बने एक अलग पहचान अनुशासन मानवीय संसाधनों का एक मूल तत्व है, जो व्यक्ति को संगवित नियमित और सफल बनाता हैं। यह व्यक्ति की स्वय नियंत्रित करने समय प्रबन्धन करने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कर्मठता और संगठन शीलता विकसित करता है। अनुशासन मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा गुण है जो सफलता के मार्ग में मदद करता है।

नोट-हर व्यक्ति के जीवन में अनुशासन होना समाज और संस्कृति राष्ट्र और प्रकृति के लिए उपयोगी साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!