Advertisement

कोस धोरे हनुमान मंदिर परिसर में राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 15 जनवरी को

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ में पूनरासर मार्ग कोस धोरे पर स्थित हनुमानजी मंदिर में श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 15जनवरी बुधवार को होगी। व्यवस्थापक हरि जोशी ने बताया कि 13 जनवरी से 14 जनवरी तक पूजा-पाठ के साथ धार्मिक आयोजन किये जायेंगे और 15 जनवरी बुधवार को सुबह 10 बजे मूर्ति स्थापना पंडित देवकिशन छंगाणी द्वारा करवाई जाएगी भव्य समारोह होगा। इसके साथ ही 14 और 15 जनवरी को सुंदर कांड का भी आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के आयोजक बाबूलाल पांडिया, ओम जोशी और कैलाश जोशी ने सभी भक्तों को इस पुण्य अवसर पर सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!