Advertisement

बीकानेर-राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़(TLSC) के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया बार के मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जगदीश चौधरी न्यायिक सहायक एसीजेएम न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ के द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को NALSA स्कीम्स निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में बताया कि साथ ही उन्होंने समझाया कि युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता हैं। जो युवाओं को प्रेरणा देने और समाज के प्रति उनके दायित्व को समझने का आह्वान करता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नौरत मल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!