Advertisement

योगी फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर शामिल होंगे स्वायत शासन विभाग के मंत्री,पढ़ें पूरी खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

योगी फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री हरलाल खर्रा की जयंती पर 14 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के विक्रम जोगी ने बताया कि हाई स्कूल रोड़ पर मातुश्री भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में दिवंगत नेता खर्रा को श्रृद्धांजलि सभा भी आयोजित होगी एवं राज्य सरकार के नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबरसिंह खर्रा भी अतिथि रूप में मौजूद रहेगें शिविर का समय 14 जनवरी मंगलवार को प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। रक्तदान शिविर कस्बे के हाई स्कूल रोड पर स्थित मातुश्री भवन में आयोजित होगा। इस शिविर में आयोजकों द्वारा रक्तदान के साथ साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के लिए हैलमेट का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को आयोजकों द्वारा हैलमेट वितरण किए जाएगें। आसोपा ने कस्बे के युवाओं से रक्तदान शिविर में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!