Advertisement

बड़नगर मोबाइल ने पारंपरिक खेलो के साथ परिवारों से भी हमारी दूरियां बढ़ाई है – प्रांत प्रमुख पंवार

लोकेशन बड़नगर
रिपोर्टर नितिन पंड्या

बड़नगर मोबाइल ने पारंपरिक खेलो के साथ परिवारों से भी हमारी दूरियां बढ़ाई है – प्रांत प्रमुख पंवार


सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीन घंटे धार्मिक, ऐतिहासिक, राष्ट्रीयता, समाजिक नृत्य और नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भाव विभोर
बड़नगर ::घरों और परिवारों में बच्चों का खेल खेल, बातचीत , कथा कथन, कहानियां, किस्सों में जो सर्वांगीण विकास होना था वह अब नहीं हो रहा है। उसकी जगह आज मोबाइल नं ले ली है। मोबाइल नं परिवार के साथ ही हमारे पारंपरिक खेलों से भी दूरी बनाई है। सरस्वती विद्या मंदिर हमें संस्कार देता है और उसमें शिक्षा के साथ विधार्थियों का सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह बात सरस्वती विद्या मंदिर उमावि में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में तीन घंटे चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरस्वती विद्या भारती मालवा प्रांत के पंकज पंवार ने कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा ,
पूर्व छात्र महेंद्र सिंह भाटी, अरविंद सिंह पंवार ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथि परिचय आचार्य देवेन्द्र शर्मा ने दिया। विधालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन संस्था सचिव आशीष शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर संस्था अध्यक्ष अशोक गोधा, अरविंद माहेश्वरी, शेरसिंह झाला, ऋषभ नीमा, सतीश गेहलोत ने किया। सरस्वती वंदना वीरेंद्र शर्मा ने प्रस्तुत की।
विधालय के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय संदेश देने वाले दादा दादी, सोशल मीडिया, राधा कृष्ण, मणिकृणिका, जय शिवाजी, सेव गर्ल, मां भवानी,मेरी मां, राम सियाराम साथ ही विभिन्न राज्यों को दर्शाती हुई नृत्य प्रस्तुति दी गई। शरहद पर शहीद हुए सैनिकों की नाट्य प्रस्तुति में उपस्थित जनसमूह को भाव – विभोर कर दिया। उपस्थित पंडाल में दर्शकों की आंखें छलछला गई वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले दुष्परिणाम वाले नाटक को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। समारोह में विधायक जितेन्द्रसिंह पण्ड्या, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौड़, प्रो लक्षमण चेलाणी, राजकुमार पोरवाल, सांवरिया शर्मा,पालक प्रतिनिधि दिनेश चौहान सहित पालकगण भी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आभा सोनी, प्रांजल जोशी, तृप्ति यादव
पंकज पाण्डे ने किया। आभार प्राचार्य मनीष कुमार सोनी ने माना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!