Advertisement

लुधियाना : मौत की चुश्की ,पति को चाय देकर घर लौट रही महिला के साथ बड़ा हादसा

लुधियाना : मौत की चुश्की ,पति को चाय देकर घर लौट रही महिला के साथ बड़ा हादसा

 

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ़) :

ट्रांसपोर्ट नगर के निकट एक तेज रफ्तार बस ने 59 वर्षीय से एक महिला को टक्कर मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुन्नी देवी मिश्रा निवासी न्यू पुनीत नगर ,गली न 2 ,ताजपुर रोड़ के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के बेटे आकाश मिश्रा ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष से लुधियाना में रह रहे है। उसके पिता हरिशंकर मिश्रा नवजीवन अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। उसकी मां शनिवार दोपहर को पिता के लिए अस्पताल चाय लेकर गई। जहां दोनों ने चाय पी। उन्हें पता नही था कि पिता के साथ उसकी मां चाय की अंतिम चुस्की लेंगी।

घर लौटते वक्त ट्रांसपोर्ट नगर नाले के निकट चीमा चौंक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी मां को टक्कर मार दी। बस चालक ने उसकी मां कुचल डाला। टायर उसकी मां के शरीर के ऊपर से गुजर गया। लहुलुहान हालत में मां को सिवल अस्पताल ले जाया गया। जहां जख्मों के ताव न सहते हुए उसकी मां ने दम तोड़ दिया। इस संबधी जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका मुन्नी मिश्रा का सिवल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक हरिन्द्र सिंह निवासी गांव कोट कलां नाभा, पटियाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!