Advertisement

बाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। संसद मे महिलाओं की सशक्त आवाज और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली तेजतर्रार नेता प्रियंका जी के जन्मदिन के अवसर पर बाना ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण और राजनीति में भागीदारी पर अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” अभियान की शुरुआत की। प्रियंका गांधी का ओजस्वी नेतृत्व व ऊर्जावान व्यक्तित्व हम सभी के सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। जनता के अधिकारों के लिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सत्यनिष्ठा से इनका संघर्ष हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर जगराम बाना,शंकर सायच राहुल वाल्मीकि विवेक प्रजापत,शुभम शर्मा,मोमीन ख़ान रोहित गुर्जर,मुकेश मदेरणा हरिराम,राजे कपिल शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनआक्रोश सभा के लिए दी जिम्मेदारी, जारी है जनसम्पर्क ।

श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों की जान से खिलवाड़ राजनेतिक स्वार्थो के चलते किया जा रहा है। सत्ता और प्रशासन का यह अन्याय अब ओर सहन नही किया जाएगा व बुधवार को क्षेत्र के युवाओं द्वारा जन-आक्रोश व चेतावनी सभा द्वारा ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए आर पार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। बुधवार, 15 जनवरी को एसडीएम ऑफिस के सामने होने वाली इस सभा के संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि सभा तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और इस सबन्ध में अलग अलग जिम्मेदारियां बाँटी गई है। सभा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी के लिए अलग अलग टोलियों द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!