परवेज आलम खान (रिपोर्टर)
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश
“पुलिसिया गश्त की फिर खुली पोल”
“चोरों ने घर के बाहर खड़े “ई रिक्शा” को बनाया निशाना हजारों की “बैटरी” लेकर हुए फरार“

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर यूपी
पुलिसिया रात्रि गश्त की फिर खुली पोल, चोरों ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शे को बनाया निशाना, हजारों की बैटरी लेकर चोर फरार।
पूर्व में भी हुई चोरियों का खुलासा करने में नाकाम रही धम्मौर पुलिस
धम्मौर (सुल्तानपुर)। जनता की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाली थाना पुलिस रात्रि गश्त के लिए कितनी सक्रिय है, इसकी पोल वृहस्पतिवार की रात इलाके में सक्रिय चोरों ने एक बार फिर खोल दी। धम्मौर कस्बे में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शे की बैटरी खोल ले गए। इलाके में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय हो चुका है। गिरोह के सदस्य आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे डलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है।
















Leave a Reply