Advertisement

16 लीटर ब्लू लाईम अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

रिपोर्टर -घनश्याम सिंह यादव

16 लीटर ब्लू लाईम अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

स्थान -तलासपुर मोड
चंदौली जिले की थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा कुल लगभग 16 लीटर ब्लू लाईम अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के रहने वाले हैं। जिनके विरुद्ध आगे ही कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कन्दवा दयाराम गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर तलाशपुर अभईपुर नहर के पास से अभियुक्त पंकज खरवार पुत्र राजेन्द्र खरवार निवासी ग्राम नुकंब पट्टी थाना दुर्गावती जिला कैमुर भभुआ बिहार उम्र 24 वर्ष को 40 पैकेट ब्लू लाईम देशी शराब (प्रति पैकेट 200 मिली कुल 8 लीटर) के साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराह कांस्टेबल अक्षय प्रसाद द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा अदसड़ ककरैत मार्ग पर ग्राम अदसड़ गेट के पास से अभियुक्त सुनील पासवान पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम नुवांव थाना दुर्गावती जिला कैमुर भभुआ बिहार उम्र 31 वर्ष को 37 पैकेट ब्लू लाईम देशी शराब (प्रति पैकेट 200 मिली कुल 7.4 लीटर) के साथ उप निरीक्षक विनोद सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल सुमित कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या -03/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या-04/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इस दौरान गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल अक्षय प्रसाद सम्मलित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!