Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के किए तबादले, ​देखिए किसको कहां मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के किए तबादले, ​देखिए किसको कहां मिली तैनाती

सत्यार्थ ब्यूरो लखनऊ सुनील जोशी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार में करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। IAS आलोक कुमार प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अव मुक्त किये गये। IAS लीना ज़ौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से मुक्त की गईं।IAS अमित गुप्ता, प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए।
वहीं, IAS डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त किए गए। IAS विवेक आयुक्त आज़मगढ़ मंडल बनाए गए। IAS अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाए गए और IAS नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाये गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!