Advertisement

प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी के जन्मदिन पर निशुल्क कैंप आयोजित किया गया

प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी के जन्मदिन पर निशुल्क कैंप आयोजित किया गया

प्रयागराज संवाददाता
इरफान खान

प्रयागराज – महापौर प्रयागराज गणेश के केसरवानी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुकून फिजियोथैरेपी एवं लेशन टेंशन सेंटर दक्षिणी लोकपुर नैनी प्रयागराज में आयोजित किया गया। सेंटर के द्वारा डॉक्टर हिमांशु एवं डॉ एस के वर्मा के द्वारा निशुल्क जांच परामर्श महापौर महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी जी के जन्मदिन के अवसर पर 110 मरीज का निशुल्क उपचार एवं सलाह दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हिमांशु जी ने कहा भीषण सर्दी में ठंडी से बचने का उपाय प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए जिससे ठंड में गठिया टाइप का मर्ज आवश्यक उत्पन्न होता है इसका बचाव आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव वार्ड नंबर 81 ने किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज, सुनील कुशवाहा, सुशील वर्मा, कन्हैयालाल जायसवाल, अनूप सिंह,सुशील वर्मा, प्रदीप तिवारी, सुधीर शर्मा,विष्णु शर्मा, बाबूजी यादव, राकेश कुमार,दिलीप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!