Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ छाया घना कोहरा, किसानों के चेहरे खिले, विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो दिन की तेज धूप के बाद शनिवार को घना कोहरा छा गया। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सांतलेरा के किसान राजू जाखड़ ने बताया कि पौष में गर्मी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है परंतु कोहरा छाने से किसान प्रसन्न हुए है और इससे रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। तेज धूप के चलते फसलों पर विपरीत प्रभाव की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन कोहरे ने फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। राजू ने बताया कि घने कोहरे से फसलों में नमी बनी रहेगी, जो उनकी बढ़त के लिए फायदेमंद है। दूसरी ओर घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई वाहन रेंगते रेंगते और ड्राइवर हेडलाइट का सहारा लेकर वाहन चलाते नजर आए। विजिबिलिटी बेहद कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे और सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!