सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी बिजली विभाग के कार्यालय से रुपए से भरा एक बैग चोरी होने की घटना सामने आ रही है। ऊपनी डिस्कॉम कार्यालय से बिजली बिलों का कलेक्शन के 7,10,000 से भरा बैग कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया। सहायक अभियंता नरेंद्र सोनगरा श्रीडूंगरगढ़ ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि कल दोपहर को कोई अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर मौके से फरार हो गया कर्मचारियों को तब घटना की जानकारी का पता चला जब बैग गायब हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार मीणा को सौंप दी है।

















Leave a Reply