Advertisement

बीकानेर-ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना आज 79 वा दिन जारी रहा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, की मांग जल्द शुरू हो ट्रॉमा निर्माण कार्य

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना आज 79 वा दिन जारी रहा। हमेशा की तरह आज भी उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बताया कि 2024 के अंतिम दिन भी मांग को लेकर धरना जारी रहा और 2025 में जब तक ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य जब तक शुरू नही होता है। तब तक धरना जारी रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी मांग ट्रॉमा सेंटर इसमें किसान,मजदूर व्यापारी,सहित हर आमजन की आवश्यकता है। एवं ट्रोमा सेंटर का निर्माण भामाशाह द्वारा करवाए या राज्य सरकार अपने बजट से कराए ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की केवल एक ही मांग है। ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निर्माण चाहिए आज धरने व ज्ञापन में सम्मिलित हरिप्रसाद सिखवाल रामकिशन गावड़िया,आशीष जाड़ीवाल मुकेश ज्यानी,राजेंद्र प्रसाद स्वामी,भंवरलाल प्रजापत मदनलाल प्रजापत,सीताराम मेघवाल,आदूराम बाना,चोखाराम गोदारा,रामनिवास बाना राजाराम गोदारा सहित ट्रॉमा संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!