सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज कांग्रेस कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में विशेष सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने उन्हें एक महान अर्थशास्त्री और भारत के प्रगति पथ के अद्वितीय नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की कमी पूरे देश को लंबे समय तक खलेगी। सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें कन्हैयालाल सोमानी,सत्यनारायण जाट,संदीप नाई,गोरधन खिलेरी,रामचंद्र चोटिया,मुखराम नेण,प्रकाश नाथ ज्याणी रामनारायण नाथसिद्ध,विजयराज सेवग,हीरालाल जाट,प्रहलाद सुनार,हेमराज वाल्मीकि,प्रकाश दुसाद,अयूब दमामी,सोहनलाल माहिया,वेदप्रकाश वाल्मीकि,आनंद वाल्मीकि,राजेश मंडा राजन मूंड सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए सभी ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस सभा के दौरान डॉ.मनमोहन सिंह के नेतृत्व और उनके कार्यकाल में देश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला गया। डॉ. मोहन सिंह का जीवन सादगी और ज्ञान का प्रतीक था। उनकी दूरदर्शिता और अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रयास भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे।”सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।