Advertisement

बीकानेर-आमजन से जुड़ी खबरः नए साल में होंगे 12 बड़े बदलाव राहत और बंदिशे, पढ़ें खबर

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

2024 का कैलेंडर बदलने के साथ ही 2025 में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं,जो आम जनता पर असर डालेंगे। इनमें से कुछ बदलाव राहत देने वाले हैं,जबकि कुछ में बंदिशें भी लग सकती हैं। आइए जानते हैं 2025 में होने वाले टॉप 12 बदलावः-

1.किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन-

पेंशनर्स अब एक जनवरी से देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे। इस बदलाव के बाद पेंशन के लिए वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होगी। पहले, पेंशनर्स को अपने खाता वाले बैंक और ब्रांच से ही पेंशन मिलती थी।

2.यूपीआई पेमेंट की लिमिट दोगुनी-

फीचर फोन से यूपीआई पेमेंट की लिमिट अब एक जनवरी से 10 हजार रुपए तक होगी,जबकि पहले यह लिमिट 5 हजार रुपए थी।

3.कॉलिंग के लिए अलग रिचार्ज-

अब टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस प्लस एसएमएस पैक का विकल्प देना होगा,जिससे यूजर को डेटा रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले कॉलिंग के लिए भी डेटा रिचार्ज कराना पड़ता था।

4.किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपए तक लोन

एक जनवरी से किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा, जबकि पहले यह लिमिट 1.6 लाख रुपये थी।

5.कारें और कॉमर्शियल गाड़ियां महंगी होंगी-

एक जनवरी से मारुति,हुंडई,टाटा,किआ और एमजी की गाड़ियों की कीमतें बढ़ेंगी। इसके अलावा,बाइक और कॉमर्शियल व्हीकल की कीमतें भी 2-3 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

6.पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp

एक जनवरी से WhatsApp अब एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) और उसके पहले के वर्जन पर काम नहीं करेगा। इसके पीछे कारण यह बताया गया है कि WhatsApp का नया AI फीचर इन पुराने वर्जनों पर काम नहीं करेगा।

7.प्रदूषण नियम कड़े होंगे

एक अप्रैल से ‘भारत स्टेज-7’ (BS-7) के कड़े एमिशन
नॉर्म्स लागू होंगे,जो गाड़ियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जरूरी हैं। यह बदलाव BS-6 से आगे का कदम होगा।

8.पाँचवीं और आठवीं में फेल तो प्रमोट नहीं-

अब 5वीं और 8वीं के छात्रों को अगर वे फेल हो जाते हैं। तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। उन्हें दो महीने के भीतर परीक्षा पास करने का अवसर मिलेगा

9.कोचिंग में 16 साल पर ही एंट्री-

कोचिंग सेंटर्स 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश
नहीं देंगे। इसके अलावा,भ्रामक विज्ञापनों पर भी जुर्माना लगेगा। इससे पहले कोई नियम नहीं था।

10. भारत में पढ़कर विदेशी डिग्री

अब विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री भारत में पढ़कर भी ली जा सकेगी इसके लिए भारतीय और विदेशी यूनिवर्सिटी मिलकर कोर्स शुरू कर सकती हैं,जिसमें पढ़ाई फिजिकल क्लासरूम में होगी।

11.अग्रिवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण

सीआईएसएफ और बीएसएफ में पूर्व अग्निवीरो को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही,फिजिकल टेस्ट और एज लिमिट में भी छूट मिलेगी।

12.सीआईएसएफ और बीएसएफ में अग्रिवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण

अग्रिवीरों को अब सीआईएसएफ और बीएसएफ में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, साथ ही फिजिकल टेस्ट और एज लिमिट में भी छूट का प्रावधान होगा।

इन बदलावों से आने वाले समय में लोगों की जिंदगी में अहम परिवर्तन देखने को मिलेंगे,जो उनके रोजमर्रा के जीवन पर सीधा असर डालेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!