सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के निर्देशों के बाद अपराधियों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा वन पुलिस स्टेशन- वन क्रिमिनल के तहत अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में,लखासर निवासी विजयपाल पुत्र ओमप्रकाश को उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर हेड कॉन्स्टेबल भगवाना राम द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। लेकिन उसने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और पुलिस अधिकारियों के साथ उलझनें लगा। युवक द्वारा अन्य अपराधियों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। ओर आवेश में आकर हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी विजपाल को गिरफ्तार कर लिया।


















Leave a Reply