Advertisement

सोनभद्र -*पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

*पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

*दूषित नदी नालों का पानी पीने को मजबूर, कई संक्रामक बीमारियों का हो रहे शिकार*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र आदि वासी क्षेत्र नगवां ब्लॉक ग्राम पंचायत सिकरवार के गांव साड़़ सोत में पेयजल की विकट स्थिति पैदा हो गई है नल जल योजना से ग्रामीणों को नही मिल रहा है पानी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना छलावा साबित हो रही है ग्रामीण अंचलों में,

जानकारी के अनुसार नगवां ब्लॉक ग्राम पंचायत सिकरवार के गांव साड़़ सोत के खरवार बस्ती में नल जल से पानी कभी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से वहां के रहवासी नदी नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का दंश झेलना पड़ता है। ग्रामीण श्याम लाल , टन मन अशोक, रामकेश आदि ने बताया कि जब से हम लोगों के घरों में नल जल की टोंटी लगी है तब से कभी भी पानी की आपूर्ति नही की गई है वही फुलवा का कहना है कि नल जल से पानी महीने में एक दो दिन ही मिल पता है फुलवा ने कहा कि नदी का दूषित पानी पीकर हम लोग अपना जीवन यापन करते हैं जिससे हम लोग अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। यहां का हाल पता लेने वाला नहीं है जब भी नेता जी लोग आते हैं तो केवल आस्वास देकर चले जाते हैं और कुछ लोग तो केवल फोटो खिंचाने आते है और बड़ी बड़ी बातें कर के चले जाते हैं फिर लौट के देखते नहीं

उसी गांव हरिजन बस्ती में भी यही हाल है घरों में टोटी तो लगी है पर मेन पाईप लाईन ही नहीं बिछाई गई है सिर्फ कागजी खाना पूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

इस मामले को लेकर जब एक्सियन जल निगम से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर नही लगा

वही पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन करने वालों में श्याम लाल, अशोक भारती, रामकेश, मनोज कुमार,प्रभु पासवान, महेंद्र, राम कृत खरवार, रामचरण,अशोक, गोपाल फुलवा देवी, सरिता,कुंती देवी,सीता देवी,पार्वती, अनिता,इंद्रावती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!