Advertisement

बीकानेर-1.पुलिस थाने में हंगामा व झगड़ा करना पड़ा महंगा दो युवकों को गिरफ्तार कर डाला हवालात में 2. पति ने शराब पीकर किया पत्नी को परेशान पीड़ित पत्नी ने दी पुलिस को शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार 3. घर में घुसकर की मारपीट,महिला की लज्जा भंग मामला दर्ज।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.पुलिस थाने में हंगामा व झगड़ा करना पड़ा महंगा दो युवकों को गिरफ्तार कर डाला हवालात में

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव में कुंतासर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को पकड़ कर थाने ले आई और युवकों से पूछताछ की गई तो दोनों युवक आवेश में आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस पूछताछ के दौरान हेड कांस्टेबल भगवान राम की टीम द्वारा दोनों युवकों से समझाइश की गई लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पुलिस ने दोनों युवक जेठाराम पुत्र तोलूराम नायक,प्रेमाराम पुत्र हरिराम नायक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।

2. पति ने शराब पीकर किया पत्नी को परेशान पीड़ित पत्नी ने दी पुलिस को शिकायत, पुलिस ने   किया गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव जेतासर में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर परेशान करने की शिकायत पुलिस थाने में की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल भगवानाराम की टीम मौके पर पहुंची तो देखा युवक कुनणाराम पुत्र तारुराम नायक शराब पीकर हंगामा कर रहा था और अपनी पत्नी को परेशान कर रहा था। इस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले आई और हवालात में डाल दिया।

3.घर में घुसकर की मारपीट,महिला की लज्जा भंग मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनीसर में एक घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। बेनीसर निवासी मोहनलाल पुत्र लालू राम प्रजापत ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी शिकायत के अनुसार आरोपीगणों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट की,पीड़ित का बेटा और पत्नी जब बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने पुत्र के साथ भी मारपीट की और पीड़ित की पत्नी के साथ लज्जा भंग करने की नीयत से बदतमीजी की । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मालाराम पुत्र बाबूलाल प्रजापत अशोक पुत्र मालाराम भैराराम पुत्र हनुमान राम व बाबूलाल के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को सौंप दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!