Advertisement

बीकानेर-मोनिका झेडू बनीं सीए: परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ की बेटियां हर एक क्षेत्र में अपनी सफलताओं की बुलंदियों को छू रही है। कस्बे की निवासी मोनिका झेडू ने सीए की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुभाषचन्द्र झेडू व्यवसायी हैं। मोनिका ने बताया कि उन्होंने तीन वर्षों तक समर्पित होकर सीए की तैयारी की। इस दौरान अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। मोनिका ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके परिवार विशेषकर दादा सत्यनारायण झेडू और चाचा एडवोकेट बाबूलाल झेडू का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके पिता सुभाषचन्द्र झेडू और परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। 26 दिसम्बर को सीए के परिणामों की घोषणा के साथ ही मोनिका के परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहा है। मोनिका झेडू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!