Advertisement

100 ग्राम MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान

जिला संवाददाता राजेश पोरवाल

रतलाम

100 ग्राम MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान

 

के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई । ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर की सुचना पर महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार

को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग जिसकी कीमत करीब 10 लाख रूपये की तस्करी करतेहुए दो तस्कर समीर उर्फ राजा व दाऊद को गिरफ्तार किया। मामले में थाना रिंगनोद पर अप.क्रं- 493/2024 धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपीगण को न्यायालय पेश किया जावेगा तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपी
01. समीर उर्फ राजा पिता हनीफ खान पठान उम्र 34 साल निवासी अशोक नगर रतलाम

02.दाऊद पिता नासीर कलीगर उम्र 27 साल निवासी अशोक नगर रतलाम

जप्ती अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजनी 100 ग्राम किमती करीबन 10,00,000 रुपये तथा स्विफ्ट डिजायर कार किमती 8,00,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका 18,00,000/- रुपये करीब के है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!