अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
गोला गोकर्णनाथ
विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

एम एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसही खीरी का शैक्षिक भ्रमण दल चिड़ियाघर लखनऊ,साइंस सिटी, लखनऊ अंबेडकर पार्क लखनऊ गया। शैक्षिक भ्रमण दल को सिद्धार्थ शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को सकुशल लखनऊ यात्रा के लिए रवाना कर शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधक प्रह्लाद सिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित के निर्देशन में सभी छात्र और छात्राओं ने भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने सबसे पहले नबाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों शेर, बाघ, तेंदुआ, अजगर, जिराफ, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल, भेड़िया, उल्लू, शुतुरमुर्ग, मोर, मकाऊ, मछलियो, कछुआ इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका अवलोकन किया।
उसके बाद डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर जाकर वहां की सुंदरता का अवलोकन किया और भारतीय संविधान के बनने के बारे में जाना। आंचलिक विज्ञान नगरी में जा कर विभिन्न प्रकार जानकरी और ज्ञान खेल खेल में सीखा।
पूरे भ्रमण में विद्यार्थियों को बहुत आंनद आया। भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ कोषाध्यक्ष सुनील सिह, अध्यक्ष धीरेंद्र सिह शिक्षक दीनदयाल वर्मा, नायब सिंह, आदेश त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सचिन शुक्ला, डॉ0 दीप सिंह, मुस्कान शर्मा, रंजना वर्मा, चाँदनी शुक्ला, रुमैंय्या खान सहित समस्त विद्यालय परिवार भ्रमण में उपस्थित रहे।
















Leave a Reply