Advertisement

सोनभद्र -थाना ओबरा पुलिस द्वारा अवैध SBML 12 बोर बन्दूक के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 

 

थाना ओबरा पुलिस द्वारा अवैध SBML 12 बोर बन्दूक के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.12.2024 समय 19.55 बजे पर ग्राम परसोई से अभियुक्त सोमारू अगरिया पुत्र स्व0 शोभा नि0 ग्राम परसोई टोला सेमादह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष को एक अदद एसबीएमएल बंदूक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं इस बंदूक से जंगली पशुओं का शिकार करता हूँ, बंदूक का कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस द्वारा मौके पर बंदूक को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0स0- 205/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. सोमारू अगरिया पुत्र स्व0 शोभा नि0 ग्राम परसोई टोला सेमादह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 जुनैद खां थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 सुभाष मौर्या थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!