Advertisement

ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन का 25वा अधिवेशन संपन्न

ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन का 25वा अधिवेशन संपन्न

महराजगंज ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद इकाई महाराजगंज के तत्वावधान में आयोजित, दो दिवसीय 25 वें राज्य अधिवेशन के दूसरे दिन, प्रथम सत्र की शुरुआत महिला एवं छात्र – छात्राओं से हुई।
शिक्षा और राजनीति में समाज की महिलाओं की भूमिका पर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बीना शर्मा समेत महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें।
प्रतिनिधि सत्र में “पे बैक टू सोसाइटी” विषय पर प्रतिनिधियों में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रघुनाथ प्रसाद नंद ने कहा कि – संगठन को सशक्त बनाने के लिए आगे आना होगा, और जब संगठन सशक्त होगा तभी समाज का विकास हो सकता है।
आय का कुछ हिस्सा समाज के संगठनों को देना होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राम शील शर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज को जब तक अलग से आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक उसका राजनैतिक ,आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उत्थान नहीं हो सकता है।

नागालैंड से आए सेवानिवृत्ति उच्च शिक्षा निदेशक ने संगठन को आजीवन 500 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की।

रवि शर्मा ने कहा कि समाज का अंतिम व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर है, उसको भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव उमेश नंद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि – संगठन के सिपाही निकल चुके हैं। अब यह कारवां रूकेगा नहीं। हम अपने मिशन में सफल जरूर होंगे।

जिलाध्यक्ष महराजगंज शैलेंद्र शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर एवं पटका पहना कर किया।

मंच का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया, जबकि नंद किशोर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरी प्रसाद शर्मा, उदय नारायण गिरीश शर्मा, आरडी नंद, विनय कुमार शर्मा, मनोज शर्मा केदारनाथ शर्मा गिरिजेश शर्मा, अरविंद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा सुरेंद्र शर्मा रामदवन शर्मा, शिवकुमार शर्मा बल्केश्वर शर्मा राजित शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा,सुरेंद्र नंद, राकेश शर्मा, ऋषि शर्मा, साधु शरण शर्मा, समेत आदि की सहभागिता रही।

आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन का 25 वां राज्य अधिवेशन आज 21, एवं 22 दिसंबर को महराजगंज स्थित बालाजी लॉन में जिले के सभी पदाधिकारी के देख रख में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय अध्यछ , रामशिल शर्मा

जिला अध्यक्ष,श्री जय प्रकाश नंद

प्रदेश अध्यक्ष, श्री अशोक नंद

जिला अध्यक्ष श्री शैलेश शर्मा नंदवंशी

जिला उपाध्यछ , मनोज शर्मा नंदवंशी

जिला संगठन सचिव , श्री सुरेंद्र शर्मा

सचिव, श्री केदारनाथ शर्मा जी

सहित जिले के सभी पदाधिकारीबंधु उपस्थित रहे।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!