Advertisement

सोनभद्र -जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उ0प्र0 पीसीएस भर्ती की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रो का किया गया निरीक्षण ।

 

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उ0प्र0 पीसीएस भर्ती की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रो का किया गया निरीक्षण ।

निरीक्षण के दौरान सम्बंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनाँक 22.12.2024 को जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा उत्तर प्रदेश पीसीएस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। साथ ही ड्यूटीरत कर्मियों को उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा ड्यूटी में लगे कर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया इसके साथ ही ड्यूटी में लगे थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख स्थानों, चौराहों पर क्यूआरटी टीम, पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगये गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें नियुक्त कर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी चौराहों व तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानो पर यातायात कर्मी तैनात हैं। सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!