Advertisement

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा हत्या के 01 वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा हत्या के 01 वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.12.2024 को शुभम यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव व प्रियांशु यादव पुत्र रामयस निवासी ग्राम नटौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर जो गाव के मन्दिर पर गए थे वहीं पर काशीराम आवास कालोनी का रहने वाला लडका शिव कपुर पुत्र रामकुमार ने शुभम व प्रियाशु से आपसी बात विवाद को लेकर कहा सुनी करने लगा, जिससे शिव कपूर ने दोनों को चाकू मार दिया जिससे दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनके इलाज हेतु CHC शाहगंज ले गये जहा पर प्राथमिक उपचार के वाद नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। जहा पर इलाज के दौरान प्रियांशु यादव पुत्र रामयस निवासी ग्राम नटौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर की मृत्यु हो गयी, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 424/2024 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम शिव कपूर पजीकृत किया गया था तथा मृत्यु के उपरांत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढ़ोतरी करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 22/12/2024 को डा0 अजय पाल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में मलमल पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू को बरामद किया गया थाना स्थानीय पर लाकर विधिक कार्यवाही कर संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.शिव कपुर पुत्र रामकुमार निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0स0 424/2024 धारा 109(1),103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1.दीपेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.मु0आ0 जितेंद्र पांडेय, मु0आ0 आशीष कुमार,आ0 ज्ञान प्रकाश सिंह, आ0 बृजेश मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!