Advertisement

नौतनवां दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता

ब्यूरो चीफ नौतनवां
आसिफ नवाज

नौतनवां दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता


मिली खबरों के अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम डाकही टोला मंगलपुर में विवाहिता के पिता ने परिवार जनों पर लगाया हत्या का आरोप की सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
2 दिन पहले की गई थी हत्या और आनंद-फानन में लाश को किया था दफन पिता के तहरीर पर अधिकारियों और फोरेंसिक टीम की देखरेख में कब्र से बाहर निकाल बॉडी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा महाराजगंज
परसा मलिक थाना अंतर्गत ग्राम बरनहवां टोला चुड़िहारी के रहने वाले स्वतंत्र भारत न्यूज़ के ब्लॉक नौतनवा के रिपोर्टर और विवाहिता के पिता मसूद खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपनी बेटी नायला की शादी पिछले जून के महीने में कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम सभा डाकही टोला मंगलपुर में किया और शादी के कुछ ही दिनों के बाद नव विवाहित नायला को दहेज के लिए परिवार वाले प्रतणित करने लगे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे
पर विकलांग आप की मजबूरी और कर्ज लेकर की गई शादी से विवाहित भली भांति परिचित थी विवाहित नायला मां-बाप की मजबूरी को जानते हुए मां-बाप से कुछ नहीं रहती और उनके प्रताड़ना का शिकार होती रही
 और आज उसे दहेज की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी
 नौतनवा ब्लाक के स्वतंत्र भारत न्यूज़ के रिपोर्टर और विवाहिता के पिता मसूद खान ने बताया कि 18/12/24 को लड़की के ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि लड़की की तबीयत काफी खराब है आप लोग आ जाओ और जब मसूद खान ने बताया कि जब मैं वहां अपने परिवार के साथ पहुंचा तो हमें लड़की वहां पर मृत हालत में मिली मसूद खान ने बताया कि लड़की की बॉडी देखकर हमारा दिमाग सुन्न हो गया और मैं बेहोश हो गया
और होश में आने के बाद मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था उसी का फायदा उठाते हुए नायला के ससुराल वालों ने आनन फानन में नायला के बॉडी को दफना दिया
और अचेत अवस्था में परिवार वाले हमें हमारे घर ले आए दूसरे दिन जब तबीयत कुछ बेहतर हुई तो घर परिवार और दोस्तों रिश्तेदारों से सलाह मशवरा कर के बेटी की हत्या की खबर कोल्हुई थाने को दी
जिस पर कोल्हुई पुलिस द्वारा आरोपी पति के साथ चार लोगों पर 82/(2) 85 बी एन एस व 3/4 दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया
केस दर्ज होते ही कोल्हुई पुलिस शव को कब्र से बाहर निकलने में जुट गई
मौके पर तहसीलदार अंकित कुमार अग्रवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जो नवविवाहित की बॉडी निकालने में लगे गये
थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पिता मसूद खान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
और बॉडी को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!