जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट
थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा धारा 305/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित नकबजनी का सफल अनावरण करते हुए 01 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, 01 इन्वर्टर व बैट्ररी व चोरी गये वर्तन बरामदगी ।

डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के पर्यवेक्षण मे दिनांक-06.11.2024 को ग्राम डौडी थाना नेवढिया मे घर मे घुसकर हुई चोरी जिसके बाबत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-175/24 धारा 305/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसका सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक-21.12.2024 को उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित माल बरामदगी करते हुए एक बाल अपचारी को मधूपुर तिराहा फटका के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी निशानदेही पर चोरी से सम्बन्धित एक इन्वर्टर , एक बैट्ररी व चोरी के वर्तन बरामद किये गये गिरफ्तारशुदा बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार बाल अपचारी —-
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 175/24 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 111/24 धारा 392/411 भादवि थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।
बरामदगी-
1.एक इन्वर्टर एक्साईड कम्पनी,एक बैटरी एक्साईड कम्पनी, दो परात,दो हण्डा पीतल का, चार थाली, एक गिलास
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.अमित कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जौनपुर।
2.उ0नि0 सुदर्शन यादव थाना नेवढिया जौनपुर।
3.उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद थाना नेवढिया जौनपुर ।
4.हे0का0 समरजीत यादव, हे0का0 चन्द्रेश सिंह, का0 चंचल यादव, का0 तेजबहादुर सरोज थाना नेवढिया जौनपुर।













Leave a Reply